लेस्लीगंज गांधी चौक के पास जलजमाव से राहगीर परेशान, आवागमन हुआ मुश्किल।

पलामू न्यूज Live//लेस्लीगंज: पलामू जिला केे नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक के पास जलजमाव की समस्या से आम लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण पैदल चलने वालों दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन जाती है। बाजार आने वाले ग्राहकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक संतुलन खोकर गिरने से भी नहीं बचे हैं, ग्रामीणों और व्यापारियों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके और बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन बहाल हो सके।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें