सिक्का गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिक्का से एक बेहद ही हृदयविदारक और दुखद घटना सामने आई है। यहाँ कुछ दिनों के भीतर एक ही परिवार के कुलदीप महतो समेत कुल पांच लोगों की असमय मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, मौत की वजह  अभी तक रहस्य बनी हुई है। गांव में चर्चा का विषय है एक ही परिवार के पांच सदस्यों की इस तरह अचानक हुई मौत ने प्रशासनिक और चिकित्सा महकमे को भी सकते में डाल दिया है। गांव में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि इन मौतों की वजह कोई अज्ञात और रहस्यमयी बीमारी है। या फिर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया है फिलहाल मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना में परिवार के दो और सदस्य भी गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनका इलाज फिलहाल रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता।

घटना की सूचना मिलते ही पांकी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशिभूषण मेहता मृतको के पैतृक गांव सिक्का पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इस पर गहरा दुःख और संवेदना प्रकट की। विधायक ने कहा कि एक ही समाज और परिवार के इतने लोगों का इस तरह चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में हम सब पीडी़त परिवार के साथ खड़े हैं, वहीं विधायक डॉ. मेहता ने गांव से ही रांची रिम्स अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन से संपर्क किया। उन्होंने डॉक्टरों से बात कर अस्पताल में भर्ती दोनों मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि उन्हें हर हाल में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि सह नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सह कुशवाहा महासभा के पलामू जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें