न्यू आशिर्वाद हांस्पिटल हुआ सील, सिविल सर्जन ने किया त्वरित कार्रवाई, प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप। 

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ढेला रोड स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि अस्पताल संचालक एवं झोला छाप डॉक्टर विकास कुमार कुशवाहा की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है साथ ही क्षेत्र में अस्पताल के संचालन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सहिया ने पैसा कमाने हेतु बुलाया और लेलि नवजात कि जान

मृत नवजात की मां प्रिया कुमारी, पति संजीत राम, ग्राम पोखरी, थाना बरवाडीह की निवासी हैं। उनका आरोप है कि पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र निवासी चौखड़ा गांव की स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीलांबर पीतांबरपुर से बेहतर इलाज का भरोसा देकर उन्हें कमीशन के लालच में आशीर्वाद हॉस्पिटल लेकर गई थीं। प्रसव के दौरान पर्याप्त चिकित्सा सुविधा और योग्य चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण नवजात की मौत हो गई। पहले भी कई नवजात एवं महिलाओं की जान ले चूका है लेस्लीगंज का आशीर्वाद हॉस्पिटल।

सिविल सर्जन ने किया आशिर्वाद हांस्पिटल सील मिला चौंकाने वाले खुलासे।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, नीलांबर- पीतांबरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन व लेस्लीगंज थाना के एसआई विक्रम शील अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल का निबंधन डॉ. अभिजीत आनंद के नाम पर है और वे चतरा में हैं। जबकि ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक का नाम डॉ. जन्मेजय बताया गया, लेकिन जांच के दौरान अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। मौके पर केवल अस्पताल संचालक विकास कुमार कुशवाहा मौजूद था। सिविल सर्जन के जांच में यह भी बात सामने आया है कि पहले सील किए गए आशीर्वाद हॉस्पिटल के बाद “न्यू आशीर्वाद हॉस्पिटल” के नाम से नया निबंधन लेकर अस्पताल का संचालन पुनः शुरू किया गया है। प्राथमिक जांच के बाद अंचलाधिकारी जागो महतो सीएचसी प्रभारी डा.राजीव रंजन थाना के सब-इंस्पेक्टर विक्रम शील के द्वारा अस्पताल को पुनः सील कर दिया गया है। वहीं बेहतर इलाज हेतु महिला को एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया, साथ ही अधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिला के सिविल सर्जन तो हांस्पीटल सील कर दिए परंतु आमजनों का एक बड़ा सवाल का जवाब कौन देगा, वही हॉस्पिटल वही संचालक वही बिल्डिंग और अस्पताल का नाम भी वही सिर्फ न्यू लगा दिया गया। अब देखना यह होगा कि क्या दोषी हांस्पिटल संचालक व सहिया पर कार्रवाई होती है या फिर सब लिपापोती कर पुनः दुसरे नाम का निबंधन कराकर भोले-भाले लोगों कि जान फिर लिया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें