पलामू के पांकी निवासी शोभा कुंवर के सामने सरकार का फरमान एवं सरकारी सिस्टम भी फेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू में ऐसे कई व्यक्ति हैं जिसे सरकारी लाभ की आवश्यकता है उसे नसीब भी नहीं होती है और जिसे जरूरत नहीं है उसे बिन मांगे मिलता है। पलामू के पांकी निवासी शोभा कुंवर के सामने सरकार का फरमान एवं सरकारी सिस्टम भी फेल है। ये बाते पलामू जिला के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने पलामू उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा। हाथ एवं पैर दोनों से विकलांग विधवा महिला शोभा कुअंर पति स्वर्गीय राजेंद्र तुरी को राशन देने एवं अन्य सरकारी लाभ देने के संबंध में पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा कि पांकी प्रखंड के ताल पंचायत अंतर्गत ग्राम औका निवासी शोभा कुंअर पति स्वर्गीय राजेंद्र तुरी हाथ और पैर दोनों से विकलांग है। उसका हाथ में पांच उंगली में एक उंगली बिल्कुल कटा हुआ है जिसके चलते आधार कार्ड नहीं बना और सरकार के द्वारा मिलने वाला कोई भी लाभ राशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन आदि से महिला अभी तक वंचित है। महिला के पति को गुजरने के बाद स्थिति और खराब हो गई एक बच्चें के साथ वह दर-दर की ठोकरे खा रही है। जबकि वर्ष 2017 में सरकार के द्वारा जिन व्यक्ति को अंगूठा नहीं लग पा रहा है या आधार कार्ड नहीं बना है या वह काफी वृद्ध हो गया है वैसे व्यक्तियों को चिह्नित कर एक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वैकल्पिक रजिस्टर बनाकर राशन देना है। श्री तिवारी ने उपायुक्त पलामू से अभिलंब यह मांग किया है कि महिला को तत्काल राशन की व्यवस्था कराई जाए एवं विकलांग पेंशन विधवा पेंशन एवं आधार कार्ड बनवाकर सारे सरकारी लाभ इस गरीब महिला को दिया जाए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें