लेस्लीगंज थाना एवं मध्यम विद्यालय की ओर से आम लोगों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।

पलामू न्यूज Live// राजकीय मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद राम एवं थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में सोमवार को सब-इंस्पेक्टर बिक्रम शील व मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रुप से ढेला चौक, गांधी चौक हाई स्कूल रोड पानी टंकी क्षेत्रों में नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु आमलोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें लोगों को नशा सेवन से होने वाले गंभीर बीमारियों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही नशा सेवन से समाज एवं अपने परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे जानकारी दिया गया। मौके पर सब-इंस्पेक्टर बिक्रम शील ने कहा कि आज के समय में नशा का सेवन नौजवान, वृद्ध करते हैं उसे देखकर छोटे बच्चे भी नशा का आदि हो जाते हैं और शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्हें पता नहीं चलता है कि सही और ग़लत क्या है इसका गुनहगार उनके परिवार है ज्यादा नशा करने से कई लोग बड़े बिमारी का शिकार हो कर सदा के लिए इस दुनिया से अलविदा हो जाते हैं। इसी को देखते हुए रोक थाम हेतु राजकीय मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के छात्र-छात्राओं शिक्षक-शिक्षिका एवं लेस्लीगंज थाना पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूक किया गया। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद राम ने कहा कि चाहे कोई भी नशा किसी भी उम्र का इंसान करता है उसे विनाश की ओर ले जाती है। लोग सही रास्ते भटक जाते हैं और गलत रास्ते पर चलने लगते हैं आज जो इतना क्राइम बढ़ा है चाहे क्राइम की दुनिया में नए-नए नाम आए हैं वो सब नशा का हीं देन है। छोटे-छोटे बच्चे कई जगहों पर नशा करते हुए नजर आते हैं ये सब गलती उनके अभिभावक का है वो चाहे हो उनकी ज़िंदगी से नशा को दूर कर सकते हैं। उन बच्चों के अभिभावकों से खासकर मैं निवेदन करता हूं कि आप अपने बच्चों को नशा छुड़ाकर शिक्षित बनाएं नहीं तो वो समय से पहले इस दुनिया से चले जाएंगे या फिर क्राइम की दुनिया में चले जाएंगे। आपका नाम शोहरत को विनाश कर देंगे, इसी को देखते हुए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान राजकीय मध्य विद्यालय एवं लेस्लीगंज थाना प्रशासन के द्वारा चलाया गया है। इस मौके पर रा. म.वि के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद राम, लेस्लीगंज थाना सब-इंस्पेक्टर बिक्रम शील, प्रियदर्शिनी, संत तिवारी, कलावती कुमारी, संगीता कुमारी, मनीष सोनी, नेहा कुमारी, सुषमा सोनी, एएसआई अजय कुमार एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं शामिल रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts