मंत्री राधाकृष्णन किशोर वर्षों से विकास की बाट जोह रही दर्जनों गांवों का किया पैदल दौरा, बंद स्कूलों को खोलने का दिया आश्वासन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अति नक्शल प्रभावित क्षेत्र करकटा पंचायत के पाल्हे-तूरकून गांव में पैदल पहुंचे झारखंड के मंत्री सह छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर। नौडीहा बाजार का नक्सल प्रभावित यह इलाका छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है जहां कभी नक्सलियों का तूती बोला करता था। इस दौरान स्थानिय ग्रामीणों ने मंत्री राधाकृष्ण किशोर से बिजली, पानी, सड़क और स्कूल की समस्या को रखा। पाल्हे, तुरकुन, गुआदाग, रतनाग, सीढ़हा गांव का स्कूल 2016-17 से बंद है और इन विद्यालयों को अन्य विधालय में मर्ज कर दिया गया है। विद्यालय दूर होने के कारण बच्चे पढ़ाई से वंचित है अब इन स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि इलाके के स्कूलों को खोला जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं व ग्राम शिक्षा समिति का भी अनुमोदन हुआ है। मौके पर मंत्री श्री किशोर ने कहा कि यह वोट की राजनीति नहीं है। विधानसभा चुनाव के दौरान वोट लेने इन गांवों में मैंने नहीं आया था लेकिन मंत्री बनने के बाद इन गांव में सबसे पहले पहुंचा हूं। यह क्षेत्र मेरे विधानसभा अंतर्गत आता है जो वर्षों से विकास कि बाट जोह रही है पूर्व के जनप्रतिनिधियों इस गांव तक जाने में डर लगती थी। इस लिए मंत्री बनने के पश्चात मैंने विकास से कोसों दूर सुदूरवर्ती इलाकों में स्वयं घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समाधान करने में जुटा हूं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts