लेस्लीगंज पुलिस कोयला लेजा रहे ट्रक को किया जप्त, ट्रक चालक व उप ट्रक चालक को भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरू पंचायत के ईटहे से कोयला लदा ट्रक को पुलिस ने किया जप्त। लेस्लीगंज कांड संख्या 136 /2024 दिनांक 11 दिसम्बर 24 धारा 316 (2) /318 (4) /3 (5) BNS 2023 के प्राथमिक दो अभियुक्त को लेस्लीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें ट्रक चालक छोटे लाल उरांव उम्र करीब-28 वर्ष पिता नागेश्वर उरांव एवं उप ट्रक चालक निरंजन भगत उम्र करीब 19 वर्ष पिता राजेंद्र भगत सामिल हैं। दोनों चालक और उपचालक ग्राम हुम्भू टोला बरहमोरिया थाना हेरहंज जिला लातेहार के निवासी हैं। पुलिस दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पलामू के मेदिनीनगर जेल भेज दिया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें