लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शराब कारोबारियों में मची हड़कंप, पुलिस कर रही है रोज छापामारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने अपना थाना क्षेत्र को नशामुक्त बना कर ही दम लेंगे। ये बातें उन्होंने लेस्लीगंज थाना में प्रभार ग्रहण के वक्त ही क्षेत्र वासियों से बोला था। जिसका प्रमाण देखने के लिए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र वासियों को अब मिल रहा है। दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति कि बैठक में फिर एक बार थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने शैतान रूपी शराब को लेकर क्षेत्र में शांति कायम करने की बातें कहा था जिस पर उन्होंने खरा उतर रहे हैं। आज पुनः लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लोटवा एवं ओरिया कला के अलग-अलग जगहों पर थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापामारी किया गया। जिसमें अवैध देशी शराब निर्माण के लिए रखे गए करीब 300 kg ( तीन क्विंटल ) जावा महुवा एवं शराब बनाने के उपकरण को उसी जगह पर विनष्ट किया गया। बतादें कि नित्य दिन लेस्लीगंज पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब छापामारी किया जा रहा है। जिसे लेकर शराब कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें