देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस 2014 से शुरूआत किया गया है : लवली गुप्ता।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत मजदूर किसान महाविद्यालय पांकी के तत्वाधान में 2 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती के अवसर पर। कर्पूरी चौक, भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक सहित अन्य सरकारी संस्थाओं में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पार्षद भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती लवली गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित सभी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों से अपने घर मोहल्ला, सड़क, महाविद्यालय समेत आसपास की जगहों को स्वच्छ रखने की अपील की। वहीं अपने संबोधन में श्रीमती लवली गुप्ता ने महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप राम जी सचिव बिंदेश्वरी सिंह जी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। पांकी में स्वच्छता अभियान चलाने से लोगों में स्वच्छता के प्रति एक संदेश जाएगा संपूर्ण पांकी कचरा मुक्त हो इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाने का उद्देश्य स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस 2014 से शुरूआत किया गया है। भारत को एक स्वच्छ देश में बदलने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी अभियान मोदी जी के नेतृत्व में चला जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। आज सार्वजनिक स्थानों पर एक कागज का टुकड़ा फेंकने में भी लोग इधर-उधर डस्टबिन खोजते है यह सब मोदी जी के प्रयास से ही संभव हुआ है। इस प्रयास को पूर्ण रूप देने के लिए देश के एक-एक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना होगा। कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप राम जी व सचिव बिंदेश्वरी सिंह जी ने संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूकता लाने के लिए आह्वान किया।मौके पर समाजसेवी साधु मांझी, संतु सिंह, बरमेश्वर सिंह ,गौरव कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts