आरक्षी अधीक्षक पलामू व उपायुक्त पलामू किशुनपुर की घटना को उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को चिन्हित करते हुए देशद्रोह समेत SC /ST एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करें:जेकेएम।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, जिलाध्यक्ष विजय राम एवं केन्द्रीय सदस्य कृष्णा बैठा ने शुक्रवार को कचहरी स्थित जिलाध्यक्ष के सीट पर एक संयुक्त प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पाटन प्रखण्ड के किशुनपुर चौक पर 21 अगस्त 2024 की बंदी में प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर “संविधान ज़िन्दाबाद” के स्थान पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा जोड़कर वायरल किया गया था। साथ ही प्रदर्शनकारियों के घर पर जाकर जान मारने की नियत से पहुंचकर जातिवादी गाली-गलौज व भीषण तोड़-फोड़ की घटना को अंज़ाम देने वाले असमाजिक व जातिवादी/सामंती तत्वों की अराजक कार्रवाई की कड़ी भर्त्सना किया है। श्री सत्रु ने आरक्षी अधीक्षक पलामू व उपायुक्त पलामू से घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को चिन्हित करते हुए देशद्रोह समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया है। आगे जारी बयान में नेताओं ने कहा है कि एससी आरक्षण के जरिए पांच बार विधायक व मंत्री रह चुके सामंतियों के दलाल व अनुसूचित जाति के नाम पर कलंक रह चुके पूर्व विधायक श्री राधाकृष्ण किशोर के इशारे पर षड्यंत्रकारियों ने ना केवल इस प्रकरण में दलित एक्टिविस्टों को जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए ना केवल बुरी तरह पीटा है, बल्कि उनके घरों पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया है। वीडियो में छेड़छाड़ व घटना की बिना जांच किए मानसिक रूप से विकलांग हो चुके श्री राधाकृष्ण किशोर का आग में घी डालनेवाला बयान बचकाना व समाजिक सौहार्द एवं शांति को भंग करने वाला है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी। अपने बयान में झारखण्ड क्रांति मंच के नेताओं ने कहा है कि बुढ़ापे में सठिया गए हैं श्री राधाकृष्ण किशोर व आरोप लगानेवाले असमाजिक तत्वों को यह बताना चाहिए कि संविधान व आरक्षण बचाने की इस लड़ाई में “पाकिस्तान जैसे अलोकतांत्रिक, अपाहिज व धार्मिक देश का जिन्दाबाद का नारा हमारे भारत के धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक संविधान में विश्वास करनेवाले आन्दोलनकारी क्यों लगायेंगे। ज्ञातव्य है कि एडीटेड वीडियो की पुष्टि आरक्षी अधीक्षक पलामू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है। बयान के अंत में नेताओं ने कहा है कि 6ठी बार आरक्षण से विधायक बनने व अपने पुत्र को विधायक बनाने की जल्दीबाजी में बिना तथ्यों की जांच किए श्री राधाकृष्ण किशोर व उनके भाजपाई व संघी चट्टे-बट्टे अगड़ा बनाम दलित के बीच हिंसक दंगा भड़काने की साज़िश में पाकिस्तान को घुसेड़कर चुनावी लाभ लेना चाहते हैं जो निंदनीय है। अगर शीघ्र ही जिला प्रशासन ने हमारी उपरोक्त मांगों पर विचार नहीं किया तो उग्र आन्दोलन होगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts