पलामू पुलिस प्रशासन एवं कई राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद कराने में किया भरपूर सहयोग।

पलामू न्यूज Live//भारत बंद का असर पलामू जिला के कई स्थानों में देखा गया जिसमें पांकी विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों नीलांबर-पीतांबरपुर, तरहसी, पांकी, मनातू समेत कई स्थानों में भारत बंद का असर भरपूर दिखा। वहीं इस भारत बंद के मौके पर आजाद समाज पार्टी के पांकी विधानसभा प्रत्याशी मुमताज़ खान भारत बंद के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहे। उन्होंने भारत बंद और अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण के संदर्भ में कई जगहों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर नाराजगी बया की। साथ ही कहा कि 21 अगस्त के इस भारत बंद से अगर सुप्रीम कोर्ट और मौजूदा सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो 11 सितंबर को भारत के राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। भारत बंद के दौरान पलामू जिले के सभी स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों एवं पुलिस प्रशासन की भरपूर समर्थन मिला इस बंद में प्रशासन सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने भरपूर सहयोग किया। साथ ही आजाद समाज पार्टी संगठन के तरहसी और पांकी प्रखंड अध्यक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी  को ज्ञापन सौंपा। पलामू जिले के कई प्रखंड विकास पदाधिकारी को आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी संगठन के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। भारत बंद के दौरान भीम आर्मी महासचिव नागमणि रजक ने पत्रकारों के किसी सवाल के जवाब में कहा कि बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर जी के अथक संघर्ष से भारत के संविधान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिये अनुच्छेद 340 की धारा 15 (4) एवं 16 (4) में स्पष्ट रूप से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिये आरक्षण का प्रावधान किया गया है। आरक्षण की व्यवस्था 15 प्रतिशत अनुसुचित जाति एवं 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जन जाति तथा 27 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्गों के लिये की गई है इसी के तहत इन वर्गों को शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है। परन्तु आज तक किसी भी सरकारी विभाग में पूर्ण रूप से आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया है। इसी तरह से धीरे-धीरे आरक्षण खतम कर दिया जायेगा। भारत बंद के दौरान मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र आजाद, राम कुमार रामू, तरहसी पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष दीपक कुमार रवि, एएसपी तरहसी उपाध्यक्ष राकेश कुमार रवि, भीम आर्मी तरहसी सचिव संतोष अम्बेडकर, अरविंद आजाद, प्रीतम अम्बेडकर, धर्मेन्द्र साव, सुल्तान अहमद खान, रंजीत कुमार रवि, आषिश कुमार, सीताराम, जितेंद्र कुमार, आबुदारदा खान, आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ता सदस्य गण उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“पांकी विधानसभा से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें