पलामू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर हैं नाराज।

पलामू न्यूज Live//सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने वाला बयान दिया था इसको लेकर पूरे देश में राहुल गांधी का विरोध हो रहा है। जिसमें पलामू जिला के मेदिनीनगर में भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा छः मुहान चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। साथ ही जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई एवं उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। मेदिनीनगर के गीता भवन से भाजपाइयों ने जुलूस निकाला एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छः मुहान चौक पहुंचे जहां पर जमकर नारेबाजी की एवं राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार बहुसंख्यक हिंदुओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने संसद में जिस तरह से हिंदुओं को हिंसक बताया है भगवान शिव की तस्वीर को लेकर राजनीति की है वह निंदनीय है और इस मामले में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर से इस मामले में दखल दिए जाने और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की जाए और उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपनी इस मांग को लेकर वह लगातार लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे राहुल गांधी का यह कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें