रमज़ान का महिना 12 मार्च से होगी शुरूआत जो एक महीने तक चलेगी।

पलामू न्यूज Live//रांची झारखंड में पाक महीना रमजान को लेकर मस्जिदों में तैयारियां पूरी हो गई है वहीं महिलाएं रोजा इफ्तार के लिए बाजारों में खरीदारियों के लिए जुट गई है रमजान का महीना 12 मार्च 2023 से शुरू होगा। रमजान का महीना 30 दिनों का होता है और पूरे महीने मुसलामन रोजा रखते हैं। शिया धर्म गुरु मौलाना फरमान अली बताते हैं कि रमजान महीने के 29 या 30 दिनों को तीन भागों में बांटा गया है जिसे अशरा कहा जाता है। इस तरह से रमजान में पहला अशरा, दूसरा अशरा और तीसरा अशरा होता है बता दें कि अरबी में अशरा का मतलब 10 है। इस तरह से रमजान के महीने का पहला अशरा 1-10 दिनों का, दूसरा असर 11 से 20 दिनों का आखिरी यानी तीसरा अशरा 21 से 30 दिनों का होता है। इन्हीं तीन भागों में बंटे 30 दिनों को तीन अशरा कहा जाता है।

क्या है रमजान के तीन अशरे का महत्व।

मौलाना वजीहुल बताते हैं कि रमजान के 30 दिनों को 3 अशरों में बांटा गया है। इसमें पहला अशरा रहमत, दूसरा असरा मगफिरत (गुनाहों की माफी) और तीसरा अशरा जहन्नुम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है। ऐसी मान्यता है कि रमजान के पहले अशरे में जो लोग रोजा रखते हैं और नमाज अदा करते हैं उनपर अल्लाह की रहमत होती है। दूसरी अशरे में मुसलामन अल्लाह की इबादत करते हैं और अल्लाह उनके गुनाहों को माफ कर देते हैं, वहीं आखिरी और तीसरे अशरे की इबादत और रोजा से जहन्नुम या दोजख से खुद को बचाया जा सकता है। इस तरह से इस्लाम में रमजान के तीन अशरे का महत्वपूर्ण बताया गया है।

रमजान में क्या करें और क्या नहीं करें।

रमजान के पाक महीने में ज्यादा समय अल्लाह की इबादत, धार्मिक किताबों का पाठ और नेक कामों में बिताएं। इसलिए रमजान में इबादत, तिलावत, जिक्र, तौबा और इस्तेगफार आदि करें। अकुरआन हदीस में जिन कामों को करना मना है उन्हें रमजान के महीने में बिल्कुल न करें। माह-ए-रमजान में खैर का काम, नेकी, सदका, जकात, खैरात, मदद जैसे कामों को मुख्तसर तौर पर करें। शरीअत के अनुसार जिन कामों को हराम माना गया है उन कामों को रमजान के महीने में करने से बचें। रमजान में 5 वक्त की नमाज जरूर अदा करनी चाहिए इस महीने किए इबादत का 70 गुना सवाब मिलता है। रमजान में झूठ बोलने, बेजुबानों को सताने, चुगली करने जैसे कामों से बचें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें