मेदिनीनगर के केंद्रीय कारा में दो घंटों तक चला छापेमारी, विभिन्न वार्डों की ली गयी तलाशी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के निर्देशानुसार रविवार रात 8 से 10 बजे तक मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी दल में कार्यपालक दंडाधिकारी सेवाराम साहू, छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, सदर सीओ अमरदीप सिंह, चैनपुर बीडीओ नितेश भास्कर, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेता चौहान व कार्यपालक दंडाधिकारी विक्रम आनंद समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे। बतादें की दो घण्टे तक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डो, सभी सेलों, कैंटीन समेत अन्य एरिया का सघन निरीक्षण किया गया। बताया जा रहा है कि रूटीन चेकिंग के तहत जेल में यह छापेमारी की गयी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन जेल की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह छापेमारी की है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें