पलामू उपायुक्त कार्यालय के समीप 21अगस्त को झारखण्ड क्रांति मंच धरणा देगा-शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कार्य समिति के वरीय पदाधिकारियों की बैठक आज मेदिनीनगर स्थित नागलोक उत्सव भवन में मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक का संचालन मंच के जिलाध्यक्ष सह केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्य विजय राम ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जेकेएम के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पलामू को सुखाड़/अकाल क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने व किसानों का कर्ज माफ करने की मांग सरकार से की गई। दूसरे प्रस्ताव में मणिपुर में कुकी आदिवासी महिलाओं को नंगा कर घुमाने व सामुहिक दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा करते हुए एन०विरेन सिंह की सरकार को शीघ्र बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग केन्द्र सरकार से की गई। बैठक के तीसरे प्रस्ताव में उन्होंने कहा कि पलामू के पूर्व उपायुक्त श्री आंजनेयुलू दोड्डे के द्वारा स्थानान्तरण के बाद नौगढ़ा के मारे गए डीलर शिवनाथ राम के परिजनों को हथियार का लाइसेंस नहीं देकर आर्थिक प्रभाव में आकर गैर जरूरी लोगों को भारी संख्या में हथियारों का लाइसेंस निर्गत करने की उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग सरकार से की गई। वहीं चौथे प्रस्ताव में पूरे जिले में मनरेगा कूप निर्माण की स्वीकृति हेतु सुखाड़ पीड़ित किसानों से प्रति कूप 25 हजार रुपये अवैध रूप से मनेगा कर्मियों द्वारा तसीलवाने की कड़ी निंदा करते हुए सभी दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की गई। पांचवें प्रस्ताव में राजकीय कल्याण अनुसूचित जाति छात्रावास रेड़मा में सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति के साथ ही वहां रह रहे छात्रों के लिए परिचय पत्र समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की मांग उपायुक्त पलामू से की गई। छठे प्रस्ताव में जिले में बढ़ रहे अन्याय-अत्याचार की घटनाओं व उपरोक्त सभी मुद्दों को लेकर आगामी 21 अगस्त 2023 को झारखण्ड क्रांति मंच की जिला इकाई के बैनर तले उपायुक्त पलामू के समक्ष(कचहरी प्रांगण) में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक का मुख्य अतिथि के रूप में विस्तार से सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि संघ परिवार व भाजपा की वजह से आज भारतीय संविधान खतरे में आ गई है। झारखण्ड की गठबंधन सरकार भी भ्रष्टाचार में आकंठ निमग्न हो गई है ऐसे में झारखण्ड के लोगों को क्रांति व उलगुलान के लिए आगे आने की जरूरत है। उपरोक्त सभी सवालों को लेकर आगामी 21 अगस्त को एक दिवसीय धरना के माध्यम से गुंगी-बहरी केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए सबकी भागेदारी होनी चाहिए। बैठक में जेकेएम अधिवक्ता मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष एड० धीरेन्द्र कुमार साव, मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी, केन्द्रीय महासचिव विश्वनाथ राम, केन्द्रीय सचिव सह लेस्लीगंज की पूर्व जिला पार्षद निर्मला कुमारी, केन्द्रीय सचिव सत्येन्द्र ठाकुर, केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार की पूर्व प्रखण्ड प्रमुख रेणु देवी, पलामू जिलाध्यक्ष सह केन्द्रीय कमिटी सदस्य विजय राम, केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह पलामू कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद, केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह पलामू जिला सचिव दशरथ राम, केन्द्रीय सदस्य सह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप राम, महासचिव चंदू राम, केन्द्रीय सदस्य रहीम अंसारी, चैनपुर प्रखण्ड महासचिव यासीन अंसारी, मनातु प्रखण्ड अध्यक्ष अजीमुद्दीन मियां, महावीर राम, सुनील कुमार, कामेश्वर राम, विनय राम समेत मंच के अन्य दर्जनों साथी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें