पलामू जिले के दो आलाधिकारियों की तबादला हो गई एक की जवाबदेही विकास की थी तो दूसरे अपराध को देखते थे-अविनाश देव।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के दो आलाधिकारियों की तबादला हो गई एक की जवाबदेही विकास की थी तो दूसरे अपराध को देखते थे इक्का दुक्का छोड़ पब्लिक के बीच काफी सराहनीय थे। दोनों को काम करने का तरीका अलहदा था, हम बात कर रहे हैं पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा जी की। ये सारी बातें संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह माटी कला बोर्ड सदस्य झारखंड सरकार अविनाश देव ने उस समय कहा जब पलामू के पूर्व उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक कि पलामू से विदाई हो रही थी। उन्होंने दोनों को फूल गुछ और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया साथ ही कहा कि उपायुक्त महोदय ने जनता दरबार लगाकर मिलने के तरीकों को जो अपनाया उससे गरीब-गुरबों के दिल को जीत लिया। सुदुर गांव जाकर वंचित वर्ग से बेख़ौफ़ मिलना आनेवाले पदाधिकारियों को यह संदेश दे गए की जनता के लिए जनता के द्वार जाना होगा क्यों कि आपकी सेवा ही जनता के लिए है। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के चरण स्पर्श कर उपायुक्त महोदय ने अपने संस्कार का परिचय दिए इससे लोगों के दिल जीत लिए यह संस्कार से पलामू वासी प्रेरणा लेते कभी नहीं भूलेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा महोदय ने अपराधियों पर जो शिकंजा कसा उससे सब को पिल्ही छटक गया बेहतरीन सेवा देकर जाना बीते पल से आदमी भावुक हो जाता है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें