उपायुक्त ए दोड्डे पलामू से जाने के पहले पानी में डूबने से 6 मृतक के परिजनों को चार-चार लाख आपदा प्रबंधन विभाग से देने की स्वीकृति प्रदान कर दिया है।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के चैनपुर एवं सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत पानी में डूबने से मृत 6 बच्चों या व्यक्तियों के आश्रितों को प्रत्येक व्यक्ति के अनुसार से चार-चार लाख रुपए दिये जाएंगे। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है उपायुक्त ने अंचलों से प्राप्त अभिलेखों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से आवंटन प्राप्त होते ही सभी मृतक के आश्रितों को सहायता राशि/अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान करने का निदेश दिया है। बता दें कि चैनपुर अंचल अंतर्गत उलडंडा गांव निवासी अवधेश उरांव की पुत्री अर्चना कुमारी एवं अराधना कुमारी एतवा मुंडा की पुत्री सलमी कुमारी तथा मुकेश खाखा की पुत्री छाया खाखा का निधन एक ही दिन 20 जुलाई 2023 को एक स्कूल के पीछे डोभा के पानी में डूबने से हो गई थी। वहीं 2 फरवरी 2023 को चैनपुर अंचल अंतर्गत महुगांवा गांव निवासी गुड्डू पासवान के पुत्र आनंद कुमार पासवान का निधन डोभा में डूबने से हो गई थी। इसके अलावा सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत बारालोटा निवासी मोनी कुमार के पुत्र अमन राज का निधन 9 जुलाई 2021 को डैम में डूबने से हो गई थी। इन्हीं छः लोगों को सहयोग राशि प्रदान किए जाएंगे पलामू के जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जयराम सिंह यादव ने बताया कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जलप्रपात एवं नदी में डूबने से मृत्यु को स्थानीय प्राकृतिक आपदा घोषित किया गया है। वहीं पानी में डूबने की घटना को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित किया गया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें