भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने महिला किसानों को किया सम्मानित उन्हें मोटा अनाज की उपज करने को कहा

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पांकी प्रखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र निदेशक भारत सरकार सह पूर्व जिला पार्षद पांकी श्रीमती नमिता देवी उर्फ लवली गुप्ता ने नुरु पंचायत के चालीस महिला किसानों को सम्मानित किया। मौके पर महिला किसान बहनों को संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने बताया भारत की लगभग 60% जनसंख्या प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर आश्रित है। इसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कृषि का अहम योगदान है देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता कृषि कार्यों में आने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए। घर-घर जाकर किसानों के हितों से संबंधित योजनाओं के विषय में बातचीत कर रही है साथ ही किसानों को सम्मानित कर उनके आत्मबल को बढ़ावा दे रही है। केंद्र से संचालित होने वाले किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना। पशुधन बीमा योजना ऐसे तैंतालीस तरह के केंद्र से संचालित योजना है जो किसान के आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं। आज किसानों के कोई दुख दर्द को समझने वाला है या किसानों के हित में कोई कार्य करने वाला पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। झारखंड में रघुवर दास सरकार ने जेएसएलपीएस का गठन कर महिलाओं को कृषि के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का एक सराहनीय पहल किया था। आज कई किसान बहने हैं जो उत्पाद समूह बनाकर जैविक तरीके से मिश्रित खेती कर सालाना लाखों की आमदनी प्राप्त करती हैं। इससे महिला किसानों का आत्मबल बढ़ा है। साथ ही श्रीमती लवली गुप्ता ने किसान बहनों से मोटा अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, मडु़आ आदि फसलों को उगाने का आग्रह किया। साथ ही मोटा अनाज के प्रयोग से होने वाले फायदे को भी लोगों को बताया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से चतुर्गुण साव, सतन राम, सुरेन्द्र कुमार साव, सोनू साव, शीला देवी, रामवृक्ष भुईयां, संतोष भुइयां, यशवंत कुमार साव, लल्लू साव, मनीष कुमार, भरत कुमार, निरावती देवी आदि किसान भाई बहन उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें