दिल्ली जंतर-मंतर के लिए पलामू से भीम आर्मी का टीम हुआ रवाना।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के डाल्टनगंज से दिल्ली जंतर मंतर के लिए रवाना हुए भीम आर्मी पलामू के टीम। वहीं भीम आर्मी कार्यकर्ता आबुदारदा खान ने कहा की भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ था। उनकी कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी जिसमें वे घायल हो गए थे, कुछ लोग सत्ता के नशे में इतने पागल हो गए हैं कि ये अपने विरुद्ध उठने वाली आवाजों को मिटा देने पर तुले हैं। पहले ये लोग इसके लिए ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स अधिकारियों का दुरुपयोग किया करते थे फिर फेक पुलिस एनकाउंटर करवाने लगे और अब तो विपक्षी नेताओं को खत्म करने के लिए सरकार के समर्थित अपराधी सीधे बंदूक-गोलियों से हमले करने लगे हैं। वहीं पलामू जिला अध्यक्ष शशि रंजन भारती ने कहा की भीम आर्मी पलामू एकता मिशन पलामू इस आंदोलन को सफल बनाने हेतू डाल्टनगंज स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली जंतर मंतर के लिए रवाना हुए हैं। वहीं मौके पर पांकी प्रखंड के अध्यक्ष मतीन अहमद, जिला उपाध्यक्ष साकेत, जिला संरक्षण सीता राम दास, तरहसी प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र आजाद,संतोष,मीडिया प्रभारी चिंटू अम्बेडकर, अरविंद,चंदन बलवंत,अरुण कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें