प्यार में मिला धोखा तो युवक सुसाइट नोट छोड़ कर किया आत्महत्या,सोशल मिडिया पर शेयर किया था अपनी मौत का दास्तान।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव में एक पखवारे के अंदर दो युवकों ने प्रेम प्रसंग में आकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। बता दें कि लहर बंजारी गांव निवासी कामेश्वर बैठा के इकलौते पुत्र विवेक कुमार बैठा उम्र 17 वर्ष ने एक सुसाइड नोट लिख कर अपने घर में छोड़ दिया। युवक सुसाइड करने से पहले अपनी सुसाइड नोट और एक निजी पोस्ट शोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद गांव के निकट स्थित एक सरकारी जर्जर भवन में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। लोगों को युवक की आत्महत्या करने की जानकारी तब हुई जब युवक ने अपनी आत्महत्या करने की जानकारी शोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वहीं आत्महत्या से जुड़ी स्टेटस देखने के बाद परिजन सहित उसके दोस्तों ने रविवार की देर रात्रि तक युवक का खोजबीन किया लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने गांव के निकट स्थिति एक सरकारी जर्जर भवन में उसका शव एक फंदे से झूलता हुआ देखा। युवक आत्म हत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखा था की वो गढ़वा जिले के रामबाण निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग करता था। लेकिन युवती ने बेवफाई कर अपने गांव के ही एक लड़का के साथ प्यार करने लगी थी। युवक ने अपनी सुसाइड नोट में यह भी लिखा था की जब ओ अपने प्रेमिका के साथ तीन वर्ष पूर्व बात करना शुरू किया था तो दोनों ने एक कसमें भी खाई थी। जिसमें दोनों ने वादा किया था की हम दोनों के जिंदगी में अगर कोई तीसरा दाखिल करेगा तो ओ दोनों अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लेंगे। लेकिन प्रेमिका ने अपनी जीवन में एक युवक को दाखिल कर लिया जिसके बाद प्रेमी युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। युवक ने अपनी सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका व उसके नए बॉय फ्रेंड का नाम पता भी लिखा है युवक ने सुसाइड नोट में दो स्थान बनाया है। पहली स्थान पर अपनी प्रेमिका के बारे में लिखा है तो दूसरे स्थान पर अपने मां बाप और अपने दोस्तों के लिए लिखा है दूसरे स्थान पर युवक ने लिखा है की मुझे माफ कर दीजिएगा। मम्मी पापा और मेरे सभी भईया इसमें आप लोगों का कोई गलती नहीं है हमारा सफर यही तक था मेरे मरने के बाद किसी के ऊपर केस दर्ज मत कीजिएगा। इधर इस बाबत ऊंटारी रोड थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की इस मामले में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। हमे जानकारी देने से पहले ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें