नेतरहाट में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई जेजेए प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

पलामू न्यूज Live//नेतरहाट में आज भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नेतरहाट में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत जी की अध्यक्षता मे संपन हुई। बैठक में नई प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन ने संगठन की नियमावली और उद्देश्य की नई कमेटी के सदस्यों को जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सियाराम शरण वर्मा ने प्रदेश एवं जिला कमेटी के कार्यों की रिर्पोट संगठन के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि नई कमेटी के गठन के उपरांत से लगातार संगठन की सक्रियता बढ़ी है 200 से अधिक पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। मज़दूर दिवस के अवसर पर धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन का सफ़ल अयोजन किया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत ने बताया कि आंचलिक पत्रकारों के लिए संगठन ने आईडी कार्ड बनवाकर समय पर जारी कर दिया है ताकि वे पत्रकारिता के प्रमाण के रुप में उसका उपयोग कर सकें। आंचलिक स्तर पर आज 90 प्रतिशत पत्रकार जेजेए से जुड़े हुए हैं यह जेजेए की कार्यशैली के कारण ही संभव हो पाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र ने संगठन के आजीवन सदस्यता में तेजी लाने पर जोर देते हुए प्रखंड एवं जिला कमेटी को तय समय के अंदर इस लक्ष्य को पूरा करने की बात कही। पलामू प्रमंडल में सभी प्रखंड कमेटी का गठन जिला प्रभारियों को 31अगस्त से पूर्व करने का निर्देश दिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पुनः पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार बीमा योजना एवं जिला स्तर पर पत्रकारों को चिन्हित करने के लिए समिति का गठन करने की मांग दोहराई। आगामी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में झारखंड की भागीदारी सुनिश्चित करने, नेपाल यात्रा, दिल्ली एवं भोपाल सम्मेलन में झारखंड की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। प्रदेश सचिव राजीव मिश्रा, अलोक सिन्हा, जितेन्द्र तिवारी, संयुक्त सचिव सतेंद्र कुमार चंदेल, सुरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में जितेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह उमेश, सुमंत कुमार साहा, प्रदीप कुमार, लातेहार जिला अध्यक्ष संजीव कुमार गिरी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनीष झा, मो शमीम, अमन कुमार, दिलीप, देवनीश लीली, तनवीर अहमद, मो शहज़ाद, मो रुस्तम, बंटी कुमार, सतीश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें