रांची खेलगांव में राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे पलामू संत मरियम स्कूल के बच्चें।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर संत मरियम स्कूल के बच्चें रांची खेलगांव में 28 जून से 1 जुलाई तक आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सभी खिलाड़ी पलामू राइफल एसोसिएशन के सचिव सुमित बर्मन के साथ रांची खेल गांव के लिए रवाना हुए। मौके पर स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा की विद्यालय का उद्देश्य है की यहां के विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे बढ़े। विद्यार्थियो को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत करने के लिए विद्यालय सदैव प्रतिबद्ध है। आए दिन स्कूल के छात्र विभिन्न खेलों में स्कूल और जिला के लिए अनेकों मेडल ला रहे हैं। बदलते समय के साथ पलामू जिला अब पिछड़ा नहीं रहा अब वह दिन दूर नही जब पलामू का नाम भारत के विकसित जिलों में शुमार होगा। पलामू का नेतृत्व करते हुए विद्यालय के नवीन सोनी , हिमांशु कुमार पासवान, आदर्श कुमार, करण पासवान भाग लेंगे। मौक़े पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें