शिक्षक नन्दू राम के अवकाश अवधि कि छुट्टी स्वीकृत व योगदान दिलाने को लेकर विभिन्न संगठनों के द्वारा पलामू समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन का हुआ शुरुआत।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर राजकीय मध्य विद्यालय कधवन के सहायक शिक्षक रहे नन्दू राम ने आज मेदिनीनगर स्थित समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन की शुरूआत किया। इस कार्यक्रम की शुरूआत में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष सह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु,बहुजन समाज पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता,भीम आर्मी के प्रदेश सचिव रामकुमार रवि, झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय महासचिव- विश्वनाथ राम,बुद्धिनारायण पासवान व सदीक अंसारी, कांग्रेस नेता भोला पाण्डेय व इंटक नेता शैलेश चन्द्रवंशी ने अन्याय के शिकार शिक्षक नन्दू राम को मिला देकर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए जेकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि 2004 से 2012 तक लम्बी व प्राणघातक बिमारी के शिकार शिक्षक नन्दू राम जिन्होंने समय-समय पर पत्राचार कर डीएसई व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सूचना देने का कार्य किया था। लेकिन आज तक अवकाश अवधि का ना तो छुट्टी स्वीकृत किया गया और ना ही योगदान दिलाया गया जो भीषण अन्याय है। ज्ञातव्य है कि इसी तरह के मामले में शिक्षिका निर्मला कुमारी सिन्हा के साथ न्याय और नन्दू राम के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सभा में बसपा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने हर हाल में नन्दू राम के साथ न्याय करने की मांग जिला प्रशासन से किया है अगर न्याय नहीं हुआ तो बसपा के द्वारा आन्दोलन किया जाएगा। वहीं भीम आर्मी के प्रदेश सचिव रामकुमार रवि ने शिक्षक नन्दू राम के साथ हुए अन्याय की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से न्याय करने की मांग किया है। शिक्षक नन्दू राम की मांगों का समर्थन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भोला पाण्डेय ने कहा कि इसी तरह के मामले में अगर निर्मला कुमारी सिन्हा के साथ न्याय हुआ तो नन्दू राम के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर जिला के उपायुक्त महोदय, डीएसई पलामू व डीईओ सह आरडीडीई पलामू से विनम्र प्रार्थना करते हुए शिक्षक नन्दू राम ने जिला प्रशासन से सहानुभूति पूर्वक विचार कर अवकाश अवधि का छुट्टी स्वीकृत कर विद्यालय में योगदान दिलाने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक हमारे साथ न्याय नहीं होगा तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें