भाजपा के पलामू सांसद एवं विधायक चैन की नींद सो रहे हैं और जनता समस्याओं से जूझ रही है-बिट्टू पाठक।

पलामू न्यूज Live// कांग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि मिशन 2024 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कांग्रेस कई तरह की गतिविधियां संचालित किया है। जिले के सभी प्रखंडों में पार्टी एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। सत्ता हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से किए गए वादों को नही पूरा किया भाजपा के नेता सत्ता के भूखे हैं। जनसेवा के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं है भाजपा के सांसद बीडी राम एवं स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया चैन की नींद सो रहे हैं और जनता समस्याओं से जूझ रही है। भाजपा के जनविरोधी नीतियों और कार्यों से जनता में आक्रोश है कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष इंदु भगत ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में महिला संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत किया गया है स्थानीय परिसदन के सभागार में दोपहर दो बजे से बैठक शुरू होगी। मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह भाग लेंगी बैठक में महिला कांग्रेस के सांगठनिक स्थिति एवं पार्टी के गतिविधियों पर चर्चा किया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में जितेंद्र कमलापुरी,पिंटू सिंह,सुनील चौहान यादि मौजूद थे।

पलामू न्यूज  Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें