झारखंड के विश्वविख्यात सुप्रसिद्ध देवघर बाबाधाम श्रावणी मेले की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे 8640 जवान।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के सुप्रसिद्ध बाबा नगरी देवघर श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर हैं। करीब दो माह तक चलने वाले इस मेले में हाईटेक तकनीक के साथ आठ हजार छः सौ चालिस जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात करने कि तैयारी पूर्ण करली गई है। देवघर में चार जुलाई से शुरू हो रहे मेले में पचास लाख से अधिक श्रद्धालुओं को देवघर पहुंचने का अनुमान है। इस वर्ष बाबा धाम देवघर की मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और जवानों को दो महीने तक के लिए तैनात किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर 120, एसआई और एएसआई 726, सशस्त्र हवलदार और आरक्षी 1080, लाठी हवलदार आरक्षी 6200, महिला लाठी बल 514, एसाल्ट ग्रुप दो, बम निरोधक दस्ता दो, आंशु गैस दस्ता दो, एटीएस हिट टीम दो और श्वान दस्ता दो टीम रहेगी। साथ ही सीआईडी और विशेष शाखा के जवान भी तैनात रहेंगे। देवघर पुलिस मुख्यालय श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर चल रहा है मेले में इस बार 8640 पुलिस जवानों कि सुरक्षा बल की तैनाती कि जाएगी। राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात जवानों के अलावा जैप और प्रशिक्षण केद्र में तैनात जवानों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा। यह प्रतिनियुक्ति 30 जून से एक सितंबर तक के लिए होगी शहर के विभिन्न स्थानों में अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं जहां से पूरे शहर में लगे सीसीटीवी की मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिक भीड़ वाली जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी पुलिस के जवानों के अलावा रैफ, एनडीआरएफ के साथ साथ झारखंड जगुआर के बीडीएस टीम को भी तैनात किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें