प्रोफेसर उदेश्वर राम की मौत का जिमेवार ए०के० सिंह काॅलेज के अध्यक्ष वर्तमान विधायक श्री कमलेश कुमार सिंह है-जेकेएम।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष सह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु, मंच के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूर्व उप डाकपाल रामनरेश राम व मंच के केन्द्रीय महासचिव विश्वनाथ राम, केन्द्रीय सचिव सह लेस्लीगंज के पूर्व जिला पार्षद सुश्री निर्मला कुमारी व मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम ने संयुक्त शोक विज्ञप्ति जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि हुसैनाबाद के पतरिया गांव निवासी व ए०के० सिंह काॅलेज में जियोलाॅजी के प्रोफेसर उदेश्वर राम की आर्थिक अव्यवस्था का शिकार होकर दु:खद मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए इसके लिए काॅलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष व वर्तमान विधायक पूर्व मंत्री श्री कमलेश कुमार सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। जारी शोक विज्ञप्ति में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि 2016 से लेकर 2020 तक काॅलेज में अपनी सेवाएं दे चुके प्रोफेसर उदेश्वर राम जैसे कई लोगों की सेवाओं को राजनीतिक कारणों से अवैध ठहराकर हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी 2017 से बकाया मानदेय का भूगतान नहीं कर मरने के लिए विवश करने वाले वर्तमान विधायक का सामंती सोच शैक्षणिक माहौल के खिलाफ है जो निंदनीय है। हम प्रोफेसर उदेश्वर राम जी की असामयिक मौत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री श्री हेमन्त सोरेन से उनके परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजा बकाये मानदेय का शीघ्र भूगतान के अलावा उनके एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हैं। साथ हीं मंच के नेताओं ने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर अपना सर्वस्व जीवन शैक्षणिक कार्यों के प्रति समर्पित करने वाले अध्यापकों व कर्मियों के जीवन से खेलने वाले कभी भी समाज के आदर्श नहीं हो सकते हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें