लेस्लीगंज के छोटू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आपसी विवाद में हुआ है हत्या, दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलाम्बर-पीताम्बरपुर काली मंदीर के बगल में 12 जून को हुई चाय दुकानदार छोटू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी सन्नी कुमार सोनी उर्फ गोलू एवं सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित सिंह को पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन 13 जून को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसकी जानकारी पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को दी है एसपी ने बताया कि छोटू चंद्रवंशी उर्फ ननकू की हत्या आपसी तकरार को लेकर हुई है। रोहित सिंह और ननकू चंद्रवंशी में पहले भी कई बार लड़ाई हो चुकी थी जिसमें रोहित सिंह द्वारा छोटू उर्फ ननकू को बार-बार दुकान खाली करने की बात कहा जाता था। मृतक और उसके पिता हमेशा रोहित सिंह को गाली- गलौज किया करते थे क्योंकि रोहित सिंह के दुकान में कुछ लोग आकर हमेशा शराब पीते थे इस बात को लेकर छोटू उर्फ ननकू हमेशा रोहित सिंह को मना करता था। रोहित सिंह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है वह पहले पूर्व विधायक बिट्टू सिंह का रोड में काम कर रहे हाईवा को जलाने व एक अन्य व्यक्ति के बाइक जलाने के आरोप में भी जेल जा चुका है। बता दें कि सन्नी कुमार बाइक से रोहित को ले जाया करता था जबकि मृतक का दोस्त सुजीत कुमार छोटू उर्फ ननकू के साथ सोता था सुजीत को इस बात की जानकारी थी कि ननकू की हत्या होने वाली है। घटना के दिन काफी शराब पीकर सोया हुआ था सुजित छोटू उर्फ ननकू की हत्या कब हुई उसे पता भी नहीं चला। इस मामले में सन्नी कुमार सोनी एवं सुजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि इस मामले में उपयोग की गयी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी, लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय, पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार, आरक्षी रंजीत कुमार साह, गोविंद यादव एवं कई अन्य जवान शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें