पलामू के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से बरकाकाना के बीच चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान 393 बेटिकट यात्री धरायें राजस्व लाखो रुपये वसूला गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के डाल्टनगंज रेलवे धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन से बरकाकाना के बीच लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान। जिसमें  393 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया, पकड़े गए यात्रियों से राजस्व 2 लाख 58 हजार 450 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। सीआईटी श्री पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के सभी ऊर्जावान साथियों के अथक प्रयास के द्वारा  लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर रातभर लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की जा रही है जिसमें इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस चेकिंग के दौरान रिकॉर्ड बनाया गया है पूरे धनबाद डिवीजन में हमारे साथी टीटीई रविंद्र दुबे ने अकेले 65 हजार रुपये का राजस्व वसूली किया है। विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव, के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें