संगठन की मजबूती से ही प्रजापति समाज का इतिहास गौरवान्वित होगा-अविनाश देव।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन हॉल में झारखंड कुम्हार समन्वय समिति पलामू के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह कैरियर कॉउंसलिंग 2023 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रजापति समाज के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड सदस्य अविनाश देव, विशिष्ट अतिथि डॉ. ओमप्रकाश भारती, समिति के संरक्षक जटाधारी प्रजापति, महासचिव पंडित प्रदीप नारायण समेत दर्जनों सम्मानित लोगों ने दीप- प्रज्ज्वलित कर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर, प्रजापति संतराम बी.ए. एवं डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की तस्वीर पर पुष्पार्चन कर किया।
मौके पर अविनाश देव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित यह प्रतिभा सम्मान समारोह सह कैरियर काउंसिलिंग देश की दिशा तय करेगा। आगे उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एवं संगठन की मजबूती से ही प्रजापति समाज का इतिहास गौरवान्वित होगा। आज हम सभी को समाज को शिक्षित एवं संगठित करने की आवश्यकता है, क्योंकि जिंदगी जीने की असली मजा शिक्षा में है।
डॉ. ओमप्रकाश भारती ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने से उनका उत्साहवर्धन होगा, वहीं जटाधारी प्रजापति ने सबको संगठित रहने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए त्रिपुरारी प्रजापति ने समिति के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका अदा की। कार्यक्रम के दौरान कवि विनोद सागर द्वारा संपादित मासिक पत्रिका अरण्य वाणी का जून 2023 अंक का विमोचन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अविनाश देव को प्रजापति गौरव रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए पंडित प्रदीप नारायण ने कार्यक्रम को सफल बनाया,वहीं धन्यवाद ज्ञापन मनीष कुमार प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष ललन प्रजापति, कार्यालय प्रभारी शोभा प्रजापति, युवा अध्यक्ष परमेन्द्र प्रजापति, मीडिया प्रभारी राहुल रंजन, सदस्य शंकर प्रजापति, संजय प्रजापति, भुनेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, सत्येंद्र प्रजापति, राजू प्रजापति व मुन्ना प्रजापति, कार्यक्रम कमिटी अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रजापति।
सचिव धमेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, उपाध्यक्ष चंदन प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष अमित कुमार, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार प्रजापति, अरविंद प्रजापति, अनूप कुमार प्रजापति व विनोद प्रजापति, राजमणि प्रजापति, डॉ. आर. प्रजापति,अजय प्रजापति, ईश्वरी प्रजापति, संजीत प्रजापति,सुनैना देवी।
चंद्रकांती कुमारी, पूजा देवी, सोनी देवी, अनीता कुमारी, अनीता देवी, पूजा देवी आदि ने सहभागिता दर्ज कराई।