फेंकनी देवी के 7 वर्षों से लम्बित जमीन मोटेशन के मामले में छत्तरपुर सीओ से सकारात्मक वार्ता किया गया काम नहीं होने पर आन्दोलन किया जाएगा-शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष सह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस वार्ता किया। जिसमें मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड क्रांति मंच का एक प्रतिनिधि मंडल आज छत्तरपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी श्री मोदसर मंसूरी से सकारात्मक वार्ता किया एवं आवेदन सौपा। बताया कि सड़मा छत्तरपुर निवासी दलित महिला फेंकनी देवी के पिछले 7 वर्षों से लम्बित जमीन मोटेशन के मामले में शीघ्र पहल कर कार्रवाई हेतु नये सिरे से आवेदन दिया गया है। इस प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल ने छत्तरपुर अंचलाधिकारी से वार्ता के क्रम में सड़मा के खाता सं० 1प्लाॅट नं० 761 रकबा 37.5 डी० एवं दूसरे जमीन खाता सं० 1 प्लाॅट सं० 755 रकबा 37.5 डी० जमीन हड़पने की नियत से दावा करनेवाले। गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल काॅलेज प्रबन्धन ट्रस्ट व भोला चन्द्रवंशी आदि के जमीन के दावे की दस्तावेजी जांच व भौतिक सत्यापन कर मामले का शीघ्र समाधान होना चाहिए। छत्तरपुर अंचलाधिकारी के साथ वार्ता में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी,मंच के अनुज कुमार रवि,फेंकनी देवी,उसके पति रामप्रवेश राम व पुत्री सुनिता देवी शामिल थे। वार्ता को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष ने गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल काॅलेज प्रबन्धन की दलितों की जमीन हड़प नीति की कड़ी आलोचना करते हुए यू०जी०सी० द्वारा काॅलेज की मान्यता रद्द कर वित्तीय मदद पर रोक लगाने की मांग किया है। पूर्व में प्रबन्धन द्वारा भोला चन्द्रवंशी आदि को उकसा कर व मोहरा बनाकर फेंकनी देवी व उसके परिवार पर जातिय प्रताड़ना व हमला की घटना को पुलिस प्रशासन के सहयोग से दबाने की बात सामने आ चुकी है। वार्ता के अंत में उन्होंने उपायुक्त पलामू अपर समाहर्ता पलामू एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता छत्तरपुर से इस मामले में हस्तक्षेप कर फेंकनी देवी के साथ न्याय करने की मांग किया है। इस मामले का शीघ्र समाधान नहीं होने पर उग्र आन्दोलन शुरू किया जाएगा। प्रेस वार्ता में झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम व महासचिव यासीन अंसारी भी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें