एसपी ने फिर एक मरिज की बचाई जान,कहा जिले में खून की कमी से एक भी व्यक्ति की मौत ना हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी निवासी शंकर महतो को 16 जून 2023 दिन शुक्रवार को खून की अति आवश्यकता थी। वे प्लास्टिक अमोनिया नामक बीमारी से जूझ रहे है जिसके वजह से हर माह उसे खून की जरूरत पड़ती है। शंकर महतो शुक्रवार को अपना खून चढ़वाने सदर अस्पताल पहुंचा था जहां खून के इंतजाम में शंकर महतो इधर-उधर काफी भटका परंतु खून का इंतजाम नहीं हो पाया। इसके बाद किसी व्यक्ति के माध्यम से शंकर महतो को पलामू एसपी चंदन सिन्हा का मोबाइल नंबर मिला शंकर महतो एसपी चंदन सिन्हा के पास फोन कर अपना बीमारी बताते हुए रोने लगा। बीमार व्यक्ति को रोते हुए सुनकर एसपी चंदन सिन्हा ने उसे आश्वासन दिया कि ब्लड की व्यवस्था हो जाएगी। इसके बाद एसपी ने सार्जेंट मेजर अनीश मोहित कुजुर को दो यूनिट ब्लड उपलब्ध कराने का आदेश दिया। सार्जेंट मेजर ने पुलिस लाइन से अपने दो जवान संजय चौधरी आरक्षी 617 व जवान अनुज कुमार आरक्षी 554 को मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजकर बीमार मरीज शंकर महतो को दो यूनिट खून दिया। खून मिलने के बाद मरीज एवं मरीज के परिजनों ने पलामू एसपी चंदन सिन्हा को धन्यवाद दिया। रक्तदान के संबंध में एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि जिले में खून की कमी से एक भी व्यक्ति की मौत ना हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से रक्तदान से संबंधित भ्रांतियां से दूर रहने व ऐसे सभी अफवाहों से बचने के साथ पीड़ित मानवता की जीवन रक्षा हेतु रक्तदान करने की अपील की।

पलामू न्यून Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यून Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें