उग्रवादी संगठन झारखंड क्रांति मोर्चा का एक सदस्य लेवी के पैसे के साथ गिरफ्तार भेजा गया जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू-तरहसी उग्रवादी संगठन झारखंड क्रांति मोर्चा के सदस्य सकेन्द्र सिंह पिता योगेन्द्र सिंह भवरदह पांकी निवासी को पुलिस ने बनई जंगल से गिरफ्तार कर सोमवार को भेजा जेल। वहीं लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी ने बताया कि 21 मई 2023 को सगालिम ईट भट्ठा के संचालक संतोष कुमार ने तरहसी थाना में आवेदन दिया था। 13 मई की रात उनके एवं इस्लाम उलहक के ईट भट्ठा पर झारखंड क्रांति मोर्चा नामक संगठन के चार उग्रवादी पहुंचे और मुंशी से मोबाइल नंबर लेकर बार-बार फोन कर लेवी की मांग करने लगे। पैसा नहीं देने पर 20 मई 2023 को ईट भट्ठे पर पहुंचकर कुछ रुपए छिनकर धमकी देते हुए संगठन का पर्चा फेककर चले गए। जिसके बाद तरहसी थाना में मामला दर्ज कर तरहसी एवं लेस्लीगंज थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी जिसमे बनई जंगल से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए उग्रवादी के पास से लेवी का तिन हजार रुपए नगद, एक मोबाइल और झारखंड क्राति मोर्चा का पर्चा भी बरामद हुआ है। वहीं SDPO आलोक कुमार टुटी ने बताया कि जल्द ही गिरोह के सरगना को भी दबोच लिया जाएगा। इस छापेमारी दल में लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय,तरहसी थाना प्रभारी जय प्रकाश पासवान,पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार दास सहित अन्य जवान शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें