पलामू जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार की अदालत ने वृद्ध दंपति के हत्यारोपी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाया।

पलामू न्यूज Live//पलामू मेदिनीनगर जिला ब्यवहार न्यायालय के प्रथम जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम सन्तोष कुमार की अदालत ने वृद्ध दंपति के हत्याकांड के मामले में आरोपी कुंड मोहल्ला डाल्टनगंज निवासी शिवम पाण्डेय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया हैं अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को दो साल कि अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। इसमा मले में 12 अगस्त 2021 को शहर थाना में सूचक अरुण कुमार के द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि उनके पैतृक आवास कुंड मोहल्ला सूचक के पिता राजेश्वर नाम 82 वर्ष तथा उनकी मां शर्मिला देवी 75 वर्ष रहते थे। 12 अगस्त 2021 को उसके छोटे भाई ने रांची से मोबाइल पर सूचना दी कि माता-पिता के साथ कोई घटना हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सूचक जब अपने पैतृक आवास कुंड मोहल्ला घर पर आया तो पाया कि उनके पिता राजेश्वर राम की और उनकी माता शर्मिला देवी मृत पड़ी थी। इस संबंध में सूचक ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया था पुलिस अनुसंधान कर सबूत जुटाई। सीसीटीवी कैमरा तथा फॉरेंसिक जांच की टीम के निष्कर्ष के तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर दोषी पाते हुए शिवम पांडेय को उम्रकैद की सजा सुनाई हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें