तिन बच्चे कि मां का हुआ मौत,पैसे कि वजह से गरीब महिला का नहीं हो पाया संम्पूर्ण इलाज।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोइंदी निवासी संजय यादव के पत्नी सुनीता देवी का इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मौत का कारण बताया जा रहा है की सुनीता देवी का काफी दिनों से छाती के स्तन बड़ जाने के कारण विलोर में इलाज चल रहा था पैसे नही होने के कारण पूर्ण इलाज नहीं हो पाई। बता दें कि आधा अधूरा ही इलाज कर वापस घर ले आया गया इलाज में लगभग 4 लाख रुपए खर्च होने के बाद भी सुनीता देवी की जान पैसे की वजह से चली गई। सुनीता देवी तीन बच्चों की मां थी दो पुत्र एक पुत्री सबसे बड़ी बेटी गुज्जा कुमारी उम्र 14 वर्ष, बड़ा बेटा देगन कुमार उम्र 9 वर्ष वहीं छोटा बेटा छोटू कुमार उम्र 7 वर्ष का है।
सुनीता देवी तीन बच्चों को छोड़ कर चली गई वही पीड़ित परिवार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पति संजय यादव किसान हैं वो खेती कर अपने परिवार को भरण पोषण करता है उन्होंने कहा की मेरी पत्नी की जान पैसे की अभाव से चली गई है।
अब मुझे पता चला कि पैसा है तो सब कुछ है पैसा से जान भी मिल जाएगा पैसा नही तो कुछ भी नहीं है। रविवार को हिंदू रिति अनुसार सुनिता देवी का अंतिम संस्कार किया गया।
उनके अंतिम संस्कार मे मौके पर संजय यादव पिता बैजनाथ यादव, संजय यादव,शिवनाथ सिंह, अरविंद यादव, सोहन यादव, मोहन यादव, हरदयाल यादव, अंबिका यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।