बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह सहित दिल्ली के कई पत्रकार हुए सम्मानित

पलामू न्यूज Live// नई दिल्ली देश भर के श्रमजीवी पत्रकारों के नेतृत्वकर्ता भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह को ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव ने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। आज बुधवार को नई दिल्ली में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की दिल्ली एनसीआर इकाई की ओर से सम्मान समारोह का अयोजन किया गया था कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। बीएसपीएस दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह, संयोजक अमित गांधी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव जितेंद्र पांडे, भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव शूल पाणी सिंह, प्रदीप शर्मा आदि को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने दिल्ली ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव को संगठन के कार्यों की जानकारी प्रदान की। उन्हों ने बताया कि कोरोनाकाल में किस तरह बीएसपीएस से जुड़े पत्रकारों ने कोरोना वॉरियर्स के रुप में अपनी भूमिका निभाई। संगठन की पहल पर उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू एवं अन्य राज्य सरकारों ने कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की। दिल्ली ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि जितना हो सकेगा मैं आपके संगठन को सहयोग करूंगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें