शहर में पीने के पानी का मचा हा-हाकार,मौन हैं सरकारी पदाधिकारी व सरकार-आशीष भारद्वाज।

पलामू न्यूज Live//पलामू मेदिनीनगर युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की संपूर्ण मेदिनीनगर नगर निगम घोर पेयजल संकट से पीड़ीत है। निगम के पैंतीस में से पच्चीस से अट्ठाईस वार्ड में भीषण पीने के पानी का संकट व्याप्त है इन सभी वार्डों के घरों से लगभग पेयजल श्रोत सुख चुके है। सप्लाई पानी का हालत खराब है और बहुत वार्डों में सप्लाई पानी का अभी तक व्यवस्था भी नहीं है। पेयजल एक बुनियादी जरूरत है सभी व्यवस्था और टैक्सों को देने के बाद भी निगम वासी अगर पीने के पानी को तरसे तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस समस्या को लेकर आज दिनांक 16 मई 2023 दिन मंगलवार को आशीष भारद्वाज ने नगर आयुक्त से मुलाक़ात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आग्रह किया की कम से कम हरेक वार्ड में तीन टैंकर पानी प्रत्येक दिन दिया जाए ताकि निगम वासी पीने के साथ अपना ज़रूरी घरेलू काम कर सकें। इस क्रम में आशीष भारद्वाज ने आगे बताया की हमने इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पहले भी दो चार बार नगर आयुक्त कार्यालय को समाधान के प्रयासों के साथ ज्ञापन दिया था। इस क्रम में मैंने पूर्व में पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार मिथिलेश ठाकुर जी से भी मिलकर दोनो नदीयों के तटों को बांधकर। इनपर बराज़ बनाकर टंकी से तथा सेकंड फ़ेज़ पाईपलाइन को चालू कर शहर को इस भीषण जल संकट से निजात दिलाने का आग्रह किया था। पर यहां का क्षेत्रिय मंत्री होने के बावजूद भी उन्होंने इसपर संज्ञान नही लिया हम दो नदियों से घिरे हैं। हमारे शहर के पास केचकी और सिंगरा का दो संगम भी है फिर भी हम भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं इसका एकलौता कारण सरकारी उदासीनता ही है। ये सरकार की विफलता है की सारी व्यवस्थाओं कोयल अमानत जैसे जीवनदायी नदियों के होने के बावजूद भी हम ड्राई ज़ोन मे हैं। हम पीने के पानी का भी इंतज़ाम नही कर पा रहे हैं ऐसे सरकार को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें