पलामू के जेल में बंद एक ऐसा कैदी जो बना मनरेगा मजदूर जिसे मिलता रहा मनरेगा की मजदूरी।

पलामू न्यूज Live// झारखंड में
पिछले एक- डेढ़ साल से ईडी- आईटी की कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार और अनियमितता के नित्यदिन नए- नए मामले खुल रहे हैं कुध भ्रष्ट लोगों को सलाखों के पीछे डाला भी जा रहा है। इससे सरकार तो परेशान है ही उसकी मूल पार्टी के साथ-साथ आम जनता भी परेशान हैं। लेकिन कुछ चुनिंदे जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जनता को मुर्ख बनाकर लालच के भठ्ठी मे भ्रष्टाचार के रोटी सेकने मे मसगुल हैं। आईए बताते हैं झारखंड राज्य के पलामू जिला में कैसे लुटी जा रही है गरीबो का अधिकार। मनरेगा योजना सरकार की ओर से गरीब व मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें संबल प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी लेकिन इसे भी भ्रष्टाचार का बड़ा जरिया बना लिया गया है। पलामू जिले में तरहसी प्रखंड के अति सुदूरवर्ती गोइंदी पंचायत में एक मनरेगा मजदूर जेल में बंद रहा लेकिन पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं मुखिया की मिलीभगत से बकायदा उसकी उपस्थिति दर्ज कराई गई और उसके नाम से पेमेंट भी करा दिया गया।

जेल में बंद व्यक्ति को मिला तीन बार में 5688 रुपए।

बताते चलें कि 24 अक्टूबर 2022 को उदेश कुमार यादव पिता सिधारी यादव को अपहरण के मामले में पुलिस ने जेल भेज दिया था उदेश एक मई 2023 तक जेल में रहा। इस दौरान वह बतौर मनरेगा मजदूर मजदूरी भी करता रहा दो मई को उसकी जमानत हुई इस बीच तीन फरवरी 2023 को उसके खाते में 1422 रूपए का पहला मनरेगा मजदूर का पेमेंट आया। इसके बाद 10 फरवरी 2023 को इतनी ही राशि का दुबारा भुगतान हुआ अंत में 27 फरवरी 2023 को 2844 रूपए का भुगतान पुनः किया गया। जानकारी के अनुसार वितीय वर्ष 2021-22 में गोइंदी गांव में सिधारी यादव के खेत में 60 बाई 60/10 साइज का डोभा निर्माण किया गया था। इसी डोभा में उदेश यादव ने मनरेगा मजदूर बनकर कार्य किया उसका मनरेगा जॉब कार्ड नम्बर जेएच 05006020009/237 है। सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर भी जो मस्टरोल दर्ज है उसमें फरवरी महीने में उदेश यादव को मनरेगा कार्य में मजदूरी करते हुए दिखाया गया है।

मुखिया चुप तो बीडीओ ने कहा होगी जांच।

मनरेगा मजदूर का जेल में रहना और फिर उसके नाम से हाजिरी बनना और फिर भुगतान किया जाना अपने आप में हास्यास्पद है। इस मामले में मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के पास कोई ठोस जवाब नजर नहीं आ रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सचिदानंद महतो ने कहा कि अगर इस तरह का मामला है तो उसकी जांच की जायेगी। साथही जो भी दोषि पाया जाएगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए मनरेगा मजदूर के नाम से कैसे डिमांड खुला इसकी भी जांच की जायेगी। वहीं मुखिया, रोजगार सेवक का कहना है कि ऐसी कोई बात नही है हमे फंसाने का काम किया जा रहा है।

पलामू न्यूज Live

तरहसी संवाददाता:उदित कुमार “पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें