पलामू में करोडो़ की लागत से परशुराम मंदिर कि होगी निर्माण,मंदिर बनाने के लिए हर घर से एक ईंट अभियान की जल्द होगी शुरुआत।

पलामू न्यूज Live//पलामू-मेदिनीनगर राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा पलामू की धरती पर झारखण्ड की पहली भगवान परशुराम मंदिर की आधारशिला बीते दिन 3 मई दिन बुधवार को रखी गई। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में दो हजार से अधिक परशुराम भक्तों का हुआ था महाजूटान। आप सभी को बताते चलें कि परशुराम मंदिर उड़ीसा के कारीगरों से बनवाई जाएगी जिसकी लागत 80  लाख से एक करोड़ के लगभग बताई जा रही है। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारीयों का कहना है कि पलामू प्रमंडल के परशुराम भक्तों का परशुराम मंदिर को लेकर काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है। परशुराम भक्तों का आस्था को ध्यान रखते हुए भार्गव सेना मंदिर निर्माण का कार्य करेगी। आगे मीडिया को संबोधित करते हुए परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर सनातन संस्कृति के पूजक लोगों के लिए होगी। जो भी भगवान परशुराम मे सनातन में आस्था रखते हैं उनकी यह मंदिर होगी इस मंदिर कार्य को विस्तार रूप दिया जाएगा। ताकि पूरे सनातन पूजक लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ सके साथ ही समाज के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा पूरे झारखण्ड में ‘हर घर से एक ईंट’ लेने की बात कही गई जो कि गावं गांव भ्रमण कर भार्गव सेना के सदस्य एवं पदाधिकारी ईट इक्ट्ठा करेगे जो मंदिर निर्माण कार्य में उपयोग किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत झारखण्ड के सभी गांवों में भ्रमण कर अभियान को पूरा किया जाएगा प्रदेश संरक्षक कमलेश शुक्ला ने कहा कि चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का यह मंदिर। किसी विशेष जाति धर्म की नहीं ब्लकि यह सनातन पूजक लोगों की मंदिर होगी। हम राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के सदस्य समाज के हर वर्ग तक भगवान परशुराम जी के विचारो को पहुंचाएंगे एवं सभी की भागीदारी सुनिश्चित करायेंगे। मौके पर उपस्थित प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि पलामू की धरती पर बनने वाली यह मंदिर पूरे तरह से राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव। पलामू जिला कमेटी एवं पलामू प्रमंडल कमेटी की अगुवाई में कराई जाएगी संगठन के द्वारा लिया गया लक्ष्य एक साल में मंदिर निर्माण उसको पूरा किया जाएगा। वहीं प्रदेश संरक्षक सतेन्द्र तिवारी ने कहा कि पलामू की धरती पर बनने वाली यह मंदिर पलामू तक ही नहीं ब्लकि झारखण्ड और बिहार तक में इसका पताका लहराते नजर आएगी। इस मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से ईंट उगाही का अभियान जल्द शुरू कि जाएगी जिससे मंदिर निर्माण को बल मिल सके। जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने सनातन धर्म के सभी लोगों को इस मंदिर में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए आग्रह किया है। इस अभियान का सलाह और मार्गदर्शन के लिए प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री आलोक तिवारी, अनुशासन प्रभारी अमित तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता रामनिवास तिवारी, प्रमंडल संरक्षक बसंत तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, प्रमंडल अध्यक्ष पांडे मनोज सिंह, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, अरविंद पांडे, प्रमंडल संगठन मंत्री नवीन पांडे एवं कैम्पेनिंग टीम में राहुल पाठक, अंकित पांडे, संजीत पांडे, राजन पंडित, रितिक चौबे, नवनीत शुक्ला, अभिषेक पांडे, सचिन पांडे, अमित पांडे, शशिकांत तिवारी, विश्वजीत दिक्षित, मनीष मिश्रा, मनीष शर्मा, विपिन पांडे, शुबास दुबे, कुनाल दुबे, सत्यम पांडे, शिवम दुबे, राहुल उपाध्याय, अमित तिवारी, आशीष उपाध्याय के साथ सैकड़ों परशुराम भक्तों कि रहेगी उपस्थिति।

पलामू न्यूज Live

“संवाददाता:मेदिनीनगर पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें