भारत माता के हाथों में तिरंगा हो भगवा झंडा नहीं, मेयर के खिलाफ जनांदोलन का आह्वाहन करता है:भीम आर्मी।

पलामू न्यूज Live//पलामू- मेदिनीनगर पूर्व मेयर अरुणा संकर का बिरोध होना शुरु हो गया है इनकी नीतियों से बहुजन समाज के लोगों ने आक्रोसित हैं। ज्ञात हो की 2018 से ही मेदिनीनगर नगर निगम में शहर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा था। जिसमे शहर के अन्य चौक-चौराहों का नया नामकरण कर उनकी प्रतीमा स्थापित करने का कार्य किया गया। इस बिषय पर भीम आर्मी ने कहा की आरएसएस व भाजपाइयों के विचारधारा को फ़ैलाने के चक्कर में मेयर साहिबा ये भूल गई। मेदिनीनगर पलामू का प्रतापी बहुजन राजा मेदानिया राय के नाम से नामांकित है और पुरे शहर में उनकी प्रतीमा के लिए कोइ चौक चौराहा नही मीला जो राजा मेदानिया राय सहित पुरे बहुजन समाज का अपमान है। इनके द्वारा साहित्य समाज चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक किया गया परन्तु भारत माता के प्रतीमा में भारत माता के हाथ में तिंरगा झंडा के बजाय भगवा झंडा लगाने का कार्य किया गया जो तिरंगा झंडा सहित देश का अपमान है। इसपर महापौर के ऊपर देशद्रोही का मुकदमा दर्ज़ होनी चाहिए। शाहपुर में स्थिति विवेकानंद चौक के निचले हिस्से में हिंदू देवी देवताओं का चित्र लगाना निंदनीय है। देश धर्म निरपेक्षता है यहां सभी धर्मों का सम्मान बराबर होनी चाहिए देश संविधान से चलता है। शाहपुर क्षेत्र में इसकी वजह से सांप्रदायिक हिंसा अगर बड़के तो इसकी जिम्मेवारी किसकी होगी। साथ हीं देवी-देवताओं को चौक चौराहों के बजाय उन्हें मंदिर में सम्मान के साथ जगह दीजिए। बतादें की दिनांक 02 मई 2023 को भीम आर्मी पलामू जिला इकाई के आह्वाहन से जिला के सभी बहुजन संगठन/पार्टियां इसका बिरोध करने के लिए “संविधान बचाव मोर्चा” का गठन किया है। जिसके तहत सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है की दिनांक 8 मई 2023 कि शाम 4 बजे अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर से चलकर छःमुहान चौक पर पूर्व मेयर का पुतला दहन किया जाएगा। दिनांक 09 मई 2023 को पलामू उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर इसकी शिकायत भी दर्ज़ कराई जाएगी। संविधान बचाव मोर्चा का मांग है की भारत माता चौक पर भारत माता के हाथों में तिरंगा झंडा लगाया जाय। समाहरणालय में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर, झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा का प्रतीमा लगाया जाय, तथा शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक पर लगे सम्मान से देवी देवताओं का चित्र को हटाया जाय। बेलवाटिका स्थित तालाब में लगे हुए शहीद नीलांबर- पीतांबर के मूर्ति को सुंदरीकरण किया जाय, रेलवे स्टेशन स्थिति बिरसा मुंडा जी के मूर्ति का सुंदरीकरण किया जाय। इस बैठक में 10 बहुजन संगठन के नेतृत्वकर्ता भीम आर्मी प्रदेश मुख्य महासचिव नागमणि रजक, पलामू प्रभारी प्रदीप रावण, पलामू जिला सचिव अनुराग कुमार भारती, उपाध्यक्ष साकेत पासवान, उपाध्यक्ष रवि कुमार, जिला मुख्य महासचिव सोहेल अंसारी, शत्रुधन कुमार शत्रु झारखंड क्रांति मंच, शैलेश चंद्रवंशी फूलन देवी विचार मंच, डॉक्टर रवि पाल एससी/ एसटी ओबीसी माइनोरिटी महासभा, आदिवासी महासभा केंद्रीय सचिव अजय सिंह चेरो, उपाध्यक्ष सुनील उरांव, शत्रुघ्न जी आजाद संघर्ष वाहिनी, अनिल मिस्त्री केंद्रीय संगठन समिति सदस्य भाकपा माले, लियाकत अंसारी जिला सचिव पलामू माले, अध्यक्ष अखिल भारतीय जिला सदस्य विपिन सिंह चेरो, भीम आर्मी जिला शहर उपाध्यक्ष चंदन कुमार, श्रवन रविदास, सत्येन्द्र कुमार, छठ राम, उमेश राम इत्यादि सैकड़ो की तदात में समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें