मजदूर दिवस पर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अधिवेशन में धनबाद पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो।

पलामू न्यूज Live //झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का अधिवेशन धनबाद के टाउन हॉल में हुआ संपन्न। इस कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो पहुंचे और उन्होंने कहा कि, पत्रकारों को विश्वसनीयता बनाकर रखनी चाहिए। मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि नेता हो या पत्रकार सभी को संयमित रहना चाहिए अभी आप जान रहे हैं झारखंड में क्या चल रहा है श्री महतो ने अप्रत्यक्ष रूप से बिना नाम लिए बड़ी बात कह गए।
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने एसोसिएशन के बारे में बताते हुए कहा कि पत्रकारों के हित में यह संगठन लगातार संघर्षरत रही है। अलग- अलग राज्यों में पत्रकार इनके सिद्धांतों को समझकर एक्टिव है। वहीं जेजेए संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि झारखंड सरकार को भी तमिलनाडु सरकार के तर्ज पर पत्रकारों के लिए सुविधा मुहैया करानी चाहिए। इस अवसर पर अलग- अलग राज्यों, अलग- अलग जिले से आए पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनके द्वारा किए गए पत्रकारों के हित में संगठन के हित में कार्यों का उल्लेख किया गया। दिल्ली, तमिलनाडु ,छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि अनेक राज्यों से पत्रकारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह सहित अनेक झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शॉल,पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। धनबाद के दिलीप कुमार, अजीत सिन्हा, रुस्तम मियां, शौकत खान, मुकेश सिंह, मनीष कुमार झा, सुनील भंडारी को समाज के प्रति अच्छे काम करने के लिए, समाज की वास्तविकता को सरकार तक पहुंचाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुमित बर्मन, कार्तिक गोस्वामी, तालेश्वर पंडित, फारुख, अमित, अनुचित सेन, पवन मोदी, संतोष दे, अश्विनी दुबे, संतोष दुबे, खुशबू गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, उमेश विश्वकर्मा, पप्पू गुप्ता, अमित कुमार, मनीष कुमार, संजय सिंह, मलय गोप, दीपक पांडे, संजय कुमार शर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें