पोस्ता तस्कर को तरहसी पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल तिन साल से था फरार।

पलामू-तरहसी प्रखंड के गोइंदी गांव निवासी मनोज सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को तरहसी एवं पिपराटांड़ थाना के पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल। बतादें कि अभियुक्त मनोज सिंह पिता दामोदर सिंह ग्राम गोइंदी थाना तरहसी जिला पलामू का निवासी है। जिसे तरहसी एवं पिपराटांड़ थाना के पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। सूचना के अनुसार मनोज सिंह सन 2020 में पोस्ता (अफ़ीम) की खेती व बिक्री किया करता था। मनोज सिंह पर तरहसी थाना कांड संख्या 13/2020 दिनांक 19 अप्रैल 2020 धारा 18(बी)/18 एन डी पी एस एक्ट एवं 33 वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज था। तरहसी पुलिस को मनोज सिंह कि तलाश थी वो फरार चल रहा था। तत्पश्चात दिनांक 26 अप्रैल 2023 बुधवार को उक्त अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं गोइंदी गांव में मनोज के घर छापेमारी दल मे पु०अ०नि० सुमित कुमार दास। स०अ०नि० मंटू कुमार सिंह O.P कसमार, पु०अ० नि० गौतम कुमार पिपराटांड़ थाना, आरक्षी 849 सकेंद्र कुमार, आरक्षी 711 कुलदीप कुमार राम, चा०आरक्षी 1510 राजदेव राम सामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें