झारखंड के राज्यपाल को जेजेए ने दिया धनबाद सम्मेलन का निमंत्रण।

रांची-झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से जेजेए के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर मज़दूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2023 दिन शुक्रवार को धनबाद में पत्रकारों के एक दिवसीय कार्यक्रम में सामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। वहीं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत एवं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन ने शुक्रवार को दिल्ली से लौटते ही राज्यपाल से मिले। राज्यपाल ने जेजेए के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया राज्यपाल से झारखंड में पत्रकारों की स्थिति एवं संगठन पर भी संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा की। ज्ञात हो कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई द्वारा मज़दूर दिवस के अवसर पर धनबाद में एक दिवसीय कार्यशाला सह सम्मेलन का अयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से कई वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक शामिल हो रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट रांचीःसंवाददाता पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें