गांव के अहरा में ठूंठ दरख़्त के कली से खिलता खिलाड़ी विश्व मे परचम लहराएगा:अविनाश देव।

पलामू न्यूज Live//पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय नगर निगम मेदिनीनगर से सटे व डाल्टेनगंज भंडरिया विधान के ग्राम सुआ विन्धुआ टोला (अखाड़ा भवन) में राजा मेदिनीराय कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह झारखंड माटीकला बोर्ड के सदस्य श्री अविनाश देव ने रेड रिबन काटकर बला उछाल कर खेल का उद्घाटन किये। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल शुभारंभ किया गया। वहीं मुख्य अतिथि को टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष फूल माला देकर स्वागत किये। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अविनाश देव ने कहा कि मैं इस गांव के टोला और गांव के खेल मैदान यहां के भू-आकृति यहां की संस्कृति देखकर इकीसवीं सदी नहीं सत्रहवीं सदी दिखाई दे रही है। एक जमाने में सिंचाई का साधन आहर हुआ करता था वर्षा नहीं होने से अब वह खेल के मैदान बन गया है। आज भी सुआ ग्राम का आहर पथरीला ऊबड़खाबड़ अरहर के खूंटी टांड़ टिकर टिलहा और ठूंठ दरख़्त के पेड़ डिजिटल इंडिया का मुंह चिढ़ा रहा है। वाह रे यहाँ के नौजवान खिलाड़ी हर विषम को सम करते प्रतिकूल परिस्थिति को अनुकूल बनाते अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया। राजा मेदिनी के धरती को धन्य किया नीलाम्बर पीताम्बर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में लड़ना सीखा। सुआ भूसही लहसुनिया गांव के यह अहरा का ठूंठ दरख़्त में एक दिन कली बसंत ऋतु में जरूर खिलेगा जो उस कली से खिलाड़ी खिलेगा। जो भारत का परचम दुनिया में लहराएगा मैं भरोसा दिलाता हूं कि यहां के युवाओं खिलाड़ियों को हर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार तक बात पहूंचाऊंगा। हम अपने स्तर से हर संभव व्यवस्ता की आपूर्ति करेंगे आप सभी से गुजारिश होगी हम एक दूसरे से रिश्ता बनाये रखेंगें। सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं है इसी तरह निरन्तरता बनाये रखेंगे तो एक दिन सफलता निश्चित ही कदम चूमेगी। इस मौके पर जिला परिषद अर्जून सिंह, उपाध्याय सिंह, शीतल सिंह, ललन चौधरी, विश्वास सिंह, अध्यक्ष देव सिंह, संयोजक रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जो हौसला अफजाई करते रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें