पांकी प्रखंड में 14 अप्रैल को बाबा साहब का जयंती बडे़ हीं धूम-धाम से मनाई जाएगी।

पलामू-पांकी प्रखंड अंतर्गत पंचायत पश्चिमी पांकी में पंचायत स्तरीय बाबा साहब कि जयंती मनाने के लिए बैठक की गई। जिसमें आगामी 14 अप्रैल को भारती संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डांक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाने के लिए निर्णय लिया गया। इस बैठक के अध्यक्षता कर रहे पांकी प्रखंड के भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष बिरेंद्र राणा ने कहा कि यह गांव वर्तमान में हरिजन टोला के नाम से जाना जा रहा हैं। लेकिन अबसे यह अंबेडकर नगर के नाम से जाना जाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि ढुब, केवाल ,और हरैया चौराहा गांव मिलकर बाबा साहब का जयंती हम सभी बडे़ ही धूम-धाम से बनाएंगे। साथ हीं बाबा साहब की प्रतिमा के समीप जो भी कमी है मिलकर पूरा किया जाएगा। इस बैठक में मौके पर संक्टेशवर सिंह उर्फ़ संतु, जितेंद्र ठाकुर, अजय राम, ललन भुइयां, सत्येंद्र रवि, प्रमोद रवि, विकास कुमार, सोनू कुमार, अजय कुमार। मो. तैयब अंसारी (गुरु जी ) ,कमलेश कुमार रवि, शशी ठाकुर, श्याम रवि, लक्ष्मण रवि, सुनील कुमार रवि, अजय राम, अनुज कुमार, विष्णु कुमार अंबेडकर सहीत अन्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

पांकी से बिरेंद्र राणा का रिपोर्ट “

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें