पलामू के परिसदन भवन में जेजेए के जिला इकाई ने किया बैठक लिया कई महत्वपूर्ण निर्णय।

पलामू-मेदिनीनगर के परिसदन भवन में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा पलामू जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, महासचिव नितेश तिवारी, प्रदेश कमेटी के सदस्य संजय सिंह उमेश, संजय पांडे व संजय मिश्रा के नेतृत्व मे किया गया। वहीं इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया एवं संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। जिसमें संगठन का जिला अकाउंट खुलवाने पर सहमति बनी जिसका जिम्मेवारी अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को दी गई। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों को प्रत्येक बैठक में शामिल होने के लिए अनिवार्य किया गया जो भी सदस्य लगातार तीन बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे तो उनसे कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 मई 2023 को धनबाद में होने वाले कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए कहा गया। वही संगठन की स्मारिका प्रकाशन हेतु पत्रिका का विज्ञापन के विषय के बारे में भी चर्चा किया गया। साथ ही प्रखंड के नए सदस्यों को जोड़ने का काम और प्रखंड में संगठन को मजबूती दिलाने पर भी चर्चा की गई। पलामू मे भी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला करने के लिए बैठक में की गई चर्चा हर माह के प्रथम या द्वितीय रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बाते यह रखा गया की सभी सदस्य खासतौर से जो लोग बाइक चलाते हैं। वो बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहने और चार पहिया वाहन चलाने वाले सदस्य सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि जीवन बहुत ही अनमोल है घर पर आपके परिजन इंतजार करते हैं इसलिए घर सुरक्षित जाना है। वहीं इस बैठक के मौके पर प्रदेश कमेटी के संजय सिंह उमेश, संजय पांडे, संजय कुमार मिश्रा के साथ जिले के सदस्य दीपक कुमार तिवारी, अमित कुमार उर्फ़ बंटी, एस के रवि, अवधकिशोर राय,विनोद ठाकुर, मुकेश गोस्वामी, पप्पू कुमार, सतीश कुमार, ऋषि राज सिन्हा, मोनू गुप्ता, मोहम्मद इमरान अंसारी,कृष्णा मुरारी प्रसाद,संजीत कुमार,प्रेम कुमार समेत संगठन के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें