“शिक्षा बचाओ देश बचाओ” जन-जागरूकता अभियान कला जत्था की टीम लेस्लीगंज पहुंची।

पलामू- नीलाम्बर-पीताम्बरपुर में”शिक्षा बचाओ देश बचाओ”जन-जागरूकता अभियान के तहत एक कला जत्था टीम झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत नीलाम्बर- पीताम्बरपुर लेस्लीगंज में पहुंच कर अपनी कला का प्रस्तुति कर लोगों को जागरूकत करने का काम किया गया। जहां कलाकारो ने शिक्षा बचाओ देश बचाओ कला के माध्यम से लोगो को जागरूकत किया। बतादें कि झारखंड राज्य में दिन प्रतिदिन शिक्षा की कु-व्यवस्था गिरते हुए देखकर।
विद्यार्थियों को देश में अव्वल लाने के लिए झारखंड राज्य में कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं। जिसमें सरकार के द्वारा चलाई गई एक नई शिक्षा नीति भी है लेकिन ये बिलकुल असफल साबित हो रही है।
जिसे ताकत देने के लिए ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के द्वारा दो कला जत्था टीम को झारखंड से रवाना किया गया है। जो झारखंड के तमाम जिला, प्रखंड, गांव तक जाकर कलाकारों के माध्यम से “शिक्षा बचाओ देश बचाओ”।
जन जागरूकता हेतु ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के द्वारा लोगों को जागरूक कर रहा है। इस कार्यक्रम में लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी, सांगबार मुखिया गीता देवी, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, चेंबर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी इदरीस अंसारी, अनिल गिरी सहीत प्रखंड के कई अन्य लोगों ने मौजूद होकर कार्यक्रम को देखा।