झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के रमोद प्रसाद बने डायरेक्टर।

गढ़वा-झारखंड राज्य स्तरीय चुनाव में बीरबल पैक्स अध्यक्ष श्री रमोद प्रसाद ने डायरेक्टर के पद पर जीत दर्ज किया है। साथ ही साथ महिला डायरेक्टर के रूप मे गढ़वा जिला से श्रीमती सरोज सिंह और रेहाना खातून भी जीत हासिल की। रमोद प्रसाद ने इस जीत का श्रेय बीरबल पंचायत के हर एक किसान को दिया है जो की उनके सुख दुख में सामिल होते है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि छोटे से गांव के व्यक्ति का राज्य में जीत काफी चुनौती से मिला है। उन्होंने अपने जिला में जल्दी से जल्दी झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा खोलने की बात कही। वहीं उन्होंने हर किसान को ऋण और अन्य तरह की सुविधा प्रदान करवाने की बात कही। उनकी जीत होने पर काफी संख्या में लोग उन्हें बधाई दिए। उन्हें बधाई देने वालों में पारस नाथ यादव, विकाश यादव, रामजन्म गुप्ता, बालेश्वर यादव, बब्लू श्रीवास्त, देवकुमार यादव सहित दर्जनों लोग सामिल हैं।

पलामू न्यूज Live

“गढ़वा से राममनोज मिश्र का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें