गरीबों के मसिहा पांकी पूर्व विधायक र्स्व.विदेश सिंह जी का 7वां पुण्यतिथि पदमा विदेश नगर चौक पर मनाया गया।

पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. विदेश सिंह जी की 7वीं पुण्यतिथि दिनांक 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार को मनाई गई। जहां मनातू प्रखंड के पदमा स्थित विदेश नगर चौक के पास सादे समारोह  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वर्गीय विदेश सिंह जी के जेष्ठ पुत्र पंकज सिंह, छोटे पुत्र पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह, भाई उदय सिंह, भतीजा मनोज सिंह व स्वजनों ने पूजा अर्चना कर स्वर्गीय विदेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभिनीं श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं देवेंद्र सिंह ने पिता के प्रतिमा पर पगड़ीपोशी भी कीए। मौके पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे लोगों की ओर से भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का सिलसिला लंबे समय तक चलते रहा इस दौरान लोगों ने वीर विदेश सिंह अमर रहे का नारे लगाए। मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज भी विदेश बाबू पांकी विधानसभा क्षेत्र की जनता के दिलों में बसें हैं। वे जनता के लिए दिन-रात तत्पर रहते थे जनसमस्या को वे अपनी समस्या समझकर त्वरित निपटारा करते थे। यहीं कारण है कि पलामू ही नहीं पूरे झारखंड में विदेश बाबू ने जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) के बिससूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि विधायक बनने के पहले विदेश बाबू यहीं पर जनता दरबार लगाते थे। यहां के लोगों का आपसी झगड़ा झंझट का निपटारा किया करते थे, वे 2004 से लेकर अपने जीवन काल के अंतिम क्षण तक विधायक रहे। मौके पर पांकी बिस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह,मुखिया राजेन्द्र पांडेय,समाज सेवी अनूप कुमार जायसवाल, मिथिलेश सिंह, अजय सिंह, मिस्टर महमूद, संजय सोनी, हेमू खान, राजू सिंह, अजीत सिंह, नगीना सिंह। मनदीप तिवारी, मुकेश सिंह चंदेल, संच्चिजीत सिंह समेत लेस्लीगंज, पांकी, मनातू, तरहसी,सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें