छतरपुर लोहराही में रामायण पाठ सह अखंड कीर्तन को लेकर शुक्रवार को निकाली गई विशाल कलश यात्रा।

पलामू-छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहराही के वार्ड नंबर 14 में रामायण पाठ सह अखंड कीर्तन को लेकर दिनांक 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी मोहन कुमार, वार्ड पार्षद सुनिल यादव, राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष लवलेश यादव, सड़मा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र कुमार, नथुनी प्रजापति समेत कई दिग्गज कलश यात्रा में शामिल हुए। यह कलश यात्रा लोहराही देवी मंडप से शुरु हुआ जो बकरदाहा नदी तट पर पहुंची जहाँ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर वापस देवी मंडप पहुँचकर कलश की स्थापना की। मौके पर पूर्व नगर पार्षद प्रत्याशी मोहन कुमार ने कहा कि रामायण पाठ सह अखंड कीर्तन से मानव जीवन का कल्याण होता है। वहीं वार्ड पार्षद सुनील यादव ने कहा कि इससे इलाके में धार्मिक वतावरण भी बनता है जिससे लोगों में धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है।
प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि रामायण पाठ सह अखंड कीर्तन से नकारात्मक सोंच और विचार का दहन होता है उसके साथ साथ शांति का माहौल कायम होता है। राजद के प्रखंड अध्यक्ष लवलेश यादव ने कहा कि भक्ति धार्मिक आयोजन से लोगों के मन मष्तिक को शांति मिलती है धार्मिक ग्रंथो के स्लोक सुनने से वातावरण में शुद्धि आती हैं।
वहीं नथुनी प्रजापति ने कहा कि धार्मिक ज्ञान से आत्मा शुद्ध होती है और बुरे विचार मन मष्तिक से समाप्त हो जाती है। सभी ग्रामीणों ने इस रामायण पाठ सह अखंड कीर्तन में सहयोग राशि प्रदान की यह रामायण पाठ शुक्रवार कि दोपहर दो बजे से शुरु की गई जो शनिवार दोपहर दो बजे समाप्त होगी। तत्पश्चात अखंड कीर्तन प्रारंभ होगी जो 24 घंटे की होगी दोनों 48 घंटे की होना सुनिचित किया गया है रामायण पाठ सह अखंड कीर्तन समाप्ति के बाद भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा।
इस कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य पुजारी प्रभात सिन्हा एवं उनकी पत्नी अर्चना सिन्हा,आचार्य सत्येंद्र मिश्रा,बलराम पाठक,अरुण मिश्रा,अनूप मिश्रा,तथा पूजा को सफ़ल बनाने में समर्पित ग्राम धन गिरजा शर्मा, रामलाल प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, ब्यास चंद्रवंशी, जयकुश प्रजापति, बालदेव यादव, राहुल सिन्हा, पंचम साव, मनोज यादव,रामजी यादव, सुधीर प्रजापति, प्रेमचंद कुमार।
ददन कुमार, राहुल कुमार सिन्हा, गुप्ता यादव, मंदीप यादव, ध्रूप सिन्हा, आलोक सिन्हा,श्रवन साव, रामशिष यादव, बिगन भुइयाँ, संजय विश्वकर्मा, मुन्ना चंद्रवंशी, बबलू सिन्हा, राजेश यादव, एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं लोग उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीण जनता तत्पर है।