महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे है इन्हें अपना अधिकार और हक को पहचानते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है-मंटू सिंह।

पलामू-तरहसी कसमार संकुल में आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस व फाल्गुन मास होली पर्व बडे़ ही धूम-धाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता कश्मार आजीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष माला कुमारी ने किया एवं मंच संचालन सुनीता सिंह ने की। बैठक में मुख्य वक्ता मुखिया संजू देवी, विजय शंकर पांडे, आशा देवी, गोइंदी पंचायत मुखिया सरिता देवी, मुखिया पति श्री लालमणि राम, पंचायत समिति नंदकिशोर पासवान, जिला परिषद रूपवती देवी, कसमार ओपी प्रभारी मंटू कुमार सिंह, पंचायत समिति शारदा देवी, बीपीएम अरविंद कुमार पासवान, सीसी संदीप कुमार गुप्ता, सीसी सुमेश्वर कुमार राम, सीआरपीपी चंदन कुमार, सीआरपीपी सुनीता सिंह, एफएलसी आरपी रमता देवी, सीएलएफ अध्यक्ष माला कुमारी, जीआरपी इंदु देवी, मुखिया प्रत्याशी अंजली देवी, अमृता देवी, खुशबू देवी, संगीता देवी सहित कई लोग सामिल हुए। वहीं संयुक्त रूप से संबोधन में सभी ने कहा की अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे मुख्य उद्देश्य। विश्व स्तर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं को स्वावलंबी बनाना महिला और पुरुष दोनों समाज में एक दूसरे के पूरक हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं वहीं मुखिया पति लालमणि राम ने कहा कि जिस तरह से आप लोगो में कुछ करने की जो जुनून हैं। इस संकुल के सभी महिलाएं शिक्षित आत्मनिर्भरता और हर एक गरीबी को दूर कर रहे हैं इसी तरह से आप सभी महिलाएं आगे बढ़ते रहें। वहीं ओपी प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से भी कम नहीं है बस इन्हें अपना अधिकार और हक को पहचानते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं कन्हैया लाल सिंह ने भी संयुक्त रूप से कहा हर वर्ष 8 मार्च के दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदानों के प्रति सम्मान जताते हुए उनकी सराहना की जाती है। आईपीआरपी राधा कुमारी ने कहा की आप सभी इसी तरह से आगे की ओर बढ़ते जाएं और होली त्योहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाए आप सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं को देते हुए कार्यक्रम को समापन की गई। वहीं मौके पर एडब्ल्यू चंपा दीदी, चंदा कुमारी, संगीता देवी, शीला देवी, नागेंद्र यादव सहीत अन्य जनप्रतिनीधी एवं महिलाएं उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts